फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trainee seeking a second chance to become chief minister FULL

 ट्रेनी मुख्यमंत्री फुल मुख्यमंत्री बनने को मांग रहे दूसरा मौका

Wed, 09 Nov 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Wed, 09 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Trainee seeking a second chance to become chief minister FULL
रामलीला मैदान में भाजयुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा महामंत्री पंकज सिंह बोले - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि कि सपा के लोग भी मुख्यमंत्री को अब तक ट्रेनी मुख्यमंत्री मान रहे थे। वह दूसरा मौका मांगकर मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने की बात कहते हैं। लेकिन उनके परिवार के लोग ही उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री नहीं देखना चाहते हैं। यूपी में भी सर्जीकल स्ट्राइक बीजेपी सरकार आने के बाद होगी। सपा के इशारे पर पुलिस द्वारा लगाये गये फर्जी मुकदमे वापस होंगे। 
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन मंगलवार को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि विश्व में जब भी कोई बड़ा परिवर्तन हुआ है युवाओं का योगदान रहा है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए युवाओं की ऊर्जा की जरूरत है। सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जमीनों पर कब्जे, गुण्डागर्दी जैसे हालात फीरोजाबाद जनपद में ही नहीं पूरे प्रदेश में हैं। जनता भय, भूख और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। पंकज सिंह ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस प्रदेश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने रथ से कुछ कदम भी नहीं चल पाये। सपा का पहिया पंचर हो चुका है। पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव ने कहा कि सपा की आतताई व्यवस्था को जड़ से उखाड़ना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन प्रकाश मिश्रा ने कहा पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अध्यक्षता कर रहे सम्मेलन संयोजक देवेश भारद्वाज ने जिले भर से आए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक उदयभान सिंह, रामकिशन ददाजू, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, सुमन चतुर्वेदी,राजेश यादव, डा. रामकैलाश यादव, रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, शिवसिंह चक, अखिलेश शर्मा, नानक चंद्र अग्रवाल, महेश राजपूत, अरविंद पचौरी, मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजयुमो महानगर संयोजक अंकित तिवारी,  सतीश दिवाकर, जगन सेठ, प्रवीण यादव, लखपति सिंह,  मनीष राज, आकाश, आरडी सिंह चौहान, ब्रजेश यादव बाजा,दीपक चंदेल, यतेंद्र नागर मौजूद थे। कई कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि पंकज सिंह को शाल व गदा भेंट करने के साथ ही कई किलो वजनी फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। संचालन अविनाश सिंह भोले ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा कुनबावादी पार्टी - राजेश यादव 
युवा सम्मेलन में भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने सपा को लोहियावादी या समाजवादी न बताकर कुनबावादी पार्टी बताया। कहा कि पार्टी में परिवारवाद और वंशवाद हावी है। शिकोहाबाद के अहीर कालेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सैफई परिवार की नजर इस कालेज पर है। मुलायम का परिवार भूल रहा है कि यह कालेज घोषी यादवों की मेहनत से बना है इस पर बुरी नजर न डाली जाए। उन्होंने कहा मुलायम यादवों के साथ धोखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed