{"_id":"623a17f581556719ae59f17e","slug":"train-firozabad-news-agr5278927178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट से युवती की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट से युवती की मौत
- मटसेना के गांव सिकहरा की रहने वाली थी
- मोबाइल फोन से हुई मृतका की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोतीनगर के समीप सोमवार सुबह युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के वक्त युवती रेलवे ट्रैक पार कर रही थी।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोतीनगर के समीप रेलवे ट्रैक पास करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास पड़े मोबाइल फोन से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मृतका की पहचान मटसेना थाना क्षेत्र के गांव सिकहरा निवासी डोली (22) के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि युवती की युवती ने आत्महत्या की है या फिर रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। इस मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।