फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Train driver take shatabdi-rajdhani from headquarter

हेडक्वार्टर से ही शताब्दी, राजधानी लेकर चलेंगे चालक

Tue, 07 Jul 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 07 Jul 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
Train driver take shatabdi-rajdhani from headquarter
टूंडला हैडक्वाटर के सीनियर रेल चालकों का कानपुर, इलाहाबाद स्थानांतरण नहीं होगा। रेल चालक राजधानी और शताब्दी को टूंडला हैडक्वाटर से ही लेकर चलेंगे। रेल चालकों की इस मांग को रेलवे बोर्ड ने मानते हुए इसकी इजाजत दे दी है। सोमवार देर सायं शताब्दी में पहली बार टूंडला से रेल चालक के जाने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभी तक शताब्दी और राजधानी के चालकों को ट्रेन चलाने के लिए इलाहाबाद व कानपुर हैडक्वाटर के लिए स्थानांतरण कर दिया जाता था। लगभग आधी जिंदगी टूंडला में गुजारने के बाद राजधानी, शताब्दी आदि सुपरफास्ट ट्रेन चलाने के लिए उन्हें टूंडला छोड़ना पड़ता था। रेल चालकों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को रेल यूनियनों ने पिछले तीन दशकों से उठाया हुआ है। अब रेल प्रशासन द्वारा यूनियन की मांग को मानते हुए टूंडला हैडक्वाटर के चालकों को ट्रेन ले जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। सोमवार देरसायं एनसीआरईएस द्वारा प्रथम बार शताब्दी एक्सप्रेस के चालकों को फूलमाला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर रवाना किया गया। एनसीआरईएस के केंद्रीय अध्यक्ष सैयद शकील अहमद, वीके गौतम, एनके गुप्ता, जयपाल सिंह, नसीरुद्दीन, अशोक कुमार, सतपाल, अरविंद कुमार, दीपक शर्मा, लाखन सिंह मीना, कल्लू खान, बृजेश कुमार, भूपेंद्र, के लाल, गोपाल कुमार और मोहम्मद शमीम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed