{"_id":"80473939c692cd1b0e27ec7e86eb2b78","slug":"trader-s-problem-will-be-made-to-solve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 30 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीएस गुप्ता ने की। बैठक में प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के मान-सम्मान की लड़ाई प्रदेश के अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल के नेतृत्व में लड़ी जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापार मंडल की मांग पर व्यापारियों के स्वकर निर्धारण की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दी है। आगरा मंडल के महामंत्री दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान की रक्षा का दायित्व व्यापार मंडल का है। महासचिव ठा. सुदीप सिंह ने प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री अनिल मैनेजर, मुनव्वर हुसैन, अजय मित्तल, सुभाष गुप्ता, राजेश चौहान, चंद्रमोहन गुप्ता, अतुल गुप्ता, उमेश वर्मा, सोनी गंभीर, राजेश जैन, मु. शाहिद आदि थे। संचालन अनिल बेधड़क ने किया। प्रदेश महामंत्री नगरध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता के निवास पर पहुंचे और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।