फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tractor trolley overturned after being hit by car 15 people injured

UP: कार की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली...मच गई चीख-पुकार, 15 लोग घायल; त्रयोदशी संस्कार से लाैट रहे थे

Thu, 01 May 2025 06:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 01 May 2025 06:15 PM IST
सार

फिरोजाबाद में त्रयोदशी संस्कार से लाैट रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। कार की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। माैके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Tractor trolley overturned after being hit by car 15 people injured
सड़क हादसे में घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के आसनपुर के पास एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 15 लोग घायल हो गए। ये सभी जलेसर क्षेत्र के गांव दौलतपुर मुस्की के निवासी थे और टूंडला के गांव नागऊ में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


 

देर रात वापसी के दौरान, पीछे से तेज गति से आ रही एक स्विफ्ट कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई। टक्कर के कारण ट्रॉली में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और 15 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नारखी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 11 गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि चार अन्य को दूसरे अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायल ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे और उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से त्रयोदशी संस्कार से लौट रहे लोगों के बीच मातम छा गया।

ये हुए घायल
हादसे में हेमंत निवासी शिकोहाबाद, राजकुमार निवासी दौड़तपुर जलेसर एटा, अंशु , ममता, कमलेश, मुस्कान, लक्ष्मी, मोहित, सुनील, नितेश और देव सभी निवासीगण दौलतपुर जलेसर एटा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed