फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tractor crushes brother and sister going to school student die student's condition serious

Firozabad: स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रैक्टर ने रौंदा, छात्रा की मौत; छात्र की हालत गंभीर

Fri, 26 Dec 2025 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Dec 2025 11:57 AM IST
सार

स्कूल जा रहे छात्र-छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। तीन घंटे तक छात्रा के शव को मौके से उठने नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
Tractor crushes brother and sister going to school student die student's condition serious
छात्रा का फाइल फोटो और हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम अराव खुर्द में शुक्रवार सुबह घर से स्कूल जा रही छात्रा और उसके भाई को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छात्र की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम अराव खुर्द 18 वर्षीय छात्रा हेमा अपने भाई मोहित के साथ पढ़ने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर जा रही थी। गांव की सड़क पार करते समय  ट्रैक्टर ने दोनों के चपेट में ले लिया। हादसे में हेमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन





घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने शव को तीन घंटे तक नहीं उठने दिया। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed