फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tower began without permission, police siege of

बिना अनुमति के लगा टावर, थाने का घेराव

Tue, 19 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tower began without permission, police siege of
नगर निगम की बिना अनुमति के टावर लगाने का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करते हुए थाना दक्षिण का घेराव कर लिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को थाने से भगा दिया। पुलिस कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय  लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने न्याय नहीं दिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

  दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला स्थित लंबी लगी निवासी कलाम खां के यहां मोबाइल कंपनी  का टावर लगने की जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। टावर लगाने का विरोध करते ही बड़ी संख्या में लोग थाना दक्षिण पहुंच गए और थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और अभद्रता करते हुए थाने से भगा दिया। इसके चलते लोग थाने के पीछे  मस्जिद के समीप एकत्रित हो गए। क्षेत्रीय निवासी उस्मान, राहत, मोहम्मद वकील, शकील,  आफाक, शमशाद आदि का कहना है कि कलाम के जिस मकान पर टावर लग रहा है, वहां पहले से दो टावर लगे हैं। तीसरा टावर लगवाने के लिए कलाम ने नगर निगम के अधिकारियों से अनुमति नहीं ली है। इसे रोकने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने दक्षिण पुलिस को आदेश भी किया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी यदि टावर लगता है तो क्षेत्रीय लोग आंदोलन करेंगे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस द्वारा महिलाओं से अभद्रता किए जाने का आरोप भी लगाया है। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि महिलाएं और कुछ लोग थाने पर आए थे। उन्हें समझा बुझाकर लौटा दिया गया। यदि नगर निगम की बिना अनुमति के टावर लग रहा है तो उसे रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed