फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   topper get tablet and cheque

टेबलेट और 21 हजार रुपये का चेक पाकर मेधावियों के खिले चेहरे

Tue, 28 Dec 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
topper get tablet and cheque
फिरोजाबाद ! कमला नेहरू इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप एवं टेबलेट वितरण करते नगर विधायक म - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के कमला नेहरू इंटर कॉलेज में वर्ष 2020 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उल्लेखनीय अंक पाने वाले 10-10 मेधावियों को टेबलेट और 21 हजार रुपये के चेक दिए गए। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा और डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने किया। विधायक असीजा ने कहा कि आगे भी सम्मान हो, इसलिए विद्यार्थी हमेशा मेहनत करें। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि सरकार ने टेबलेट प्रदान किया है। इससे आगे की परीक्षा की तैयारियां करें। भाजपा नेता भगवानदास शंखवार और प्रधानाचार्य अमित विद्यार्थी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अशोक अनुरागी ने किया। इस दौरान पार्षद प्रमोद राजौरिया, उदयप्रताप, प्रेमपाल सिंह, अरविंद पचौरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

टेबलेट मिला है उससे हम आगे की परीक्षा की तैयारियां करेंगे। 21 हजार रुपये की धनराशि मिली है, वह धनराशि भी हम अपनी पढ़ाई में खर्च लगाएंगे।
खुशी यादव, छात्रा
- टेबलेट और 21 हजार रुपये की धनराशि मिली है, उससे खुशी हुई है। मगर, मेधावी होने पर जो समय-समय पर सम्मान मिलता आया है। इससे हमारा हौंसला बढ़ रहा है। मेहनत करेंगे की हर परीक्षा में हम मेधावी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित कुमार, छात्र
इन मेधावियों को बटेंगे टेबलेट
--
हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाले छात्र सुमित गुप्ता- राधामोहन फरसैया इंटर कॉलेज सिरसागंज , रिषभ यादव- मां वैष्णोदेवी इंटर कॉलेज , नेहा- पीआरटी इंटर कॉलेज, इसिका यादव- आरडीएनएस चौहान इंटर कॉलेज मक्खनपुर, प्रशांत यादव- पीआरटी इंका, विशाल कुमार-योगी राज इंटर कॉलेज, राम- गार्डेनिया इंअर कॉलेज शिकोहाबाद, राघव- पीआरटी इंटर कॉलेज, अनामिका यादव-पीआरटी इंटर कॉलेज, मनीष कुमार- जीएस इंटर कॉलेज रसूलपुर।

--
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले छात्र कल्पना- पीआरटी इंटर कॉलेज, आशीष कुमार- संत जीएन इंटर कॉलेज नगला गुलाल, खुशी यादव- पीआरटी इंटर कॉलेज, अंकित कुमार- सरस्वती विद्या मंदिर केशवपुर शिकोहाबाद, श्रुति यादव- डीआर इंटर कॉलेज माधोगंज, मुस्कान वर्मा-पीआरटी इंका, निष्ठा शर्मा- गौरीशंकर इंटर कॉलेज, उज्वला यादव- कमलादेवी इंका, अंजली यादव-आरडीएनएस चौहान इंटर कॉलेज, अंकुर यादव- पुरातन सरस्वती इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed