फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Top-10 gangster and warrant for murder arrested in encounter

Firozabad News: टॉप-10 गैंगस्टर और हत्या का वारंटी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 05:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 01 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Top-10 gangster and warrant for murder arrested in encounter
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने थाने के टॉप-10 गैंगस्टर और हत्या के मामले में वारंटी आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसकी बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा और छह कारतूस बरामद किए हैं। वह आगरा विनय श्रोतीय गैंग का सक्रिय सदस्य है। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन


थाना उत्तर पुलिस ने लूट, चोरी, छिनैती और हत्या के मामले में फरार आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह, एसएसआई महावीर सिंह और कोटला रोड चौकी प्रभारी राकेश गिरी अपनी टीम के साथ बैंदी की पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबाबी फायरिंग कीे तो उसके बाएं पैर में गोली जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसका नाम सत्य नगर निवासी संजू कश्यप बताया है। उसके खिलाफ उत्तर थाने से हत्या के मामले में एनबीडब्ल्यू का वारंट भी निकला था। वह आगरा के विनय श्रोतीय गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह आए दिन लूट, चोरी, छिनैती और लोगों को डराकर धन एकत्रित करता है। पुलिस उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकाें ने उसका परीक्षण किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक और अवैध असलाह बरामद किया है।
विज्ञापन




थाना उत्तर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की बाइक, अवैध असलाह बरामद किया है। वह काफी समय से फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed