फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tool tax

टूंडला टोल पर जिले के वाहनों का न लगे टैक्स

Wed, 16 Mar 2022 09:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
tool tax
टूंडला टोल पर जिले के वाहनों का न लगे टैक्स
विज्ञापन

व्यापारी बंधु की बैठक में सीडीओ के समक्ष उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सीडीओ चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में व्यापारी बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। व्यापारियों ने एक सुर से टूंडला टोल पर लगने वाले टैक्स को फिरोजाबाद नंबर की गाड़ी पर समाप्त किए जाने की मांग की।

सीडीओ ने एक-एक करके व्यापारियों की समस्याओं को सुना। शिकोहाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुदीप ठाकुर ने शिकोहाबाद की सड़कों के खुदे होने पर नाराजगी जाहिर की। नगर पालिका की ओर से कोई सक्षम अधिकारी के नहीं आने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। व्यापारियों ने बैठक में टूंडला टोल पर लगने वाले टैक्स का एकसुर में विरोध किया। व्यापार मंडल (कंछल) गुट के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने कहा कि उद्योग बंधु की बैठक में अधिकृत व्यापारी नेताओं को ही आना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उनकी समस्याओं को अफसरों के समक्ष रखने का काम करेंगे। व्यापारी नेता बीएस गुप्ता ने व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को रखा। बैठक में रवींद्रलाल तिवारी, अंबेश शर्मा,सुनील पैगोरिया, कौशल किशोर उपाध्याय, शीलमणि शर्मा, दयाशंकर गुप्ता शिकोहाबाद,अरुण गुप्ता,अजय मित्तल,कुलदीप गुप्ता, टूंडला से मनोज धाकरे,नीरज जैन, सुनील गुप्ता,सोमदत्त गुप्ता आदि व्यापारी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed