फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Toofan Express at loggerheads passenger, nine injured

तूफान एक्सप्रेस में भिड़े यात्री, नौ घायल

Fri, 27 Nov 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी तूफान एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर यात्री भिड़ गए। जमकर लात घूंसे चले। मारपीट की इस घटना में तीन महिला व तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। यही नहीं मारपीट के दौरान महिला के कान के कुंडल भी गायब हो गए। घटना की राजकीय रेलवे पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 श्रीगंगानगर से चलकर हावड़ा जाने वाली तूफान एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर टूंडला रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हुई थी। तभी ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। इससे कोच में चीखपुकार मच गई। यात्रियों ने घटना की जानकारी राजकीय रेलवे पुलिस को दी। एक पक्ष के यात्री शिवराम निवासी गांव गुड़िया थाना ठीठुर उखाड़, फीरोजाबाद ने बताया कि वह अपनी पत्नी रूपा और तीन बच्चों सहित दो भाई संजू व अनुज एवं उनकी पत्नियों के साथ गाजियाबाद से टूंडला तक जोगवनी एक्सप्रेस से आए थे। यहां से वह शिकोहाबाद जाने के लिए तूफान एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़े थे। वहां पहले से बैठे नान सिंह व सुनील के अलावा राजेश व उमाशंकर निवासी कुम्हार मोहल्ला थाना जवाहर नगर, गंगानगर राजस्थान ने उनके सीट पर बैठने को लेकर गालीगलौज कर मारपीट कर दी। मारपीट में महिला के कान के कुंडल तक टूट गए। वहीं दूसरे पक्ष के सुनील का कहना है कि वह गंगानगर से झीझक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। तभी शिवराम पक्ष नेे कोच में आते ही सीट से उठने के लिए कहा विरोध करने पर मारपीट कर दी। शिवराम ने नान सिंह, सुनील, राजेश और उमाशंकर के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed