{"_id":"bd8ce39cf3caf15c065330e2632a7cc3","slug":"today-will-be-the-counting-of-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उप चुनाव की आज होगी मतगणना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उप चुनाव की आज होगी मतगणना
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत उपचुनाव की मतगणना सात ब्लाकों में आज सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। ब्लाक प्रशासन मतगणना की तैयारी करता दिखाई दिया। मतगणना टेबलों को लगाने के साथ ही मतगणना कार्मिकों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने 14 गणना टीमों का गठन किया है।
जिले में दो बीडीसी सदस्यों के साथ ही 62 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान रविवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के बाद मतगणना कराने की तैयारी प्रारंभ कर दी। मतगणना के लिए तैनात टीमों को प्रशिक्षण गत दिवस सीडीओ सुजीत कुमार के निर्देशन में दिया गया था। सहायक कार्मिक प्रभारी एवं मत्स्य निरीक्षक श्रीकिशन शर्मा ने टीमों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सभी मतगणना टीमों को ब्लाकों में सुबह आठ बजे से पहले पहुंचने के निर्देश दिए हैं। फीरोजाबाद ब्लाक में मतगणना की तैयारी होती ही दिखाई दी। राजीव गांधी सेवाकेंद्र प्रांगण में गणना टेबलों को लगाया जा रहा है। इधर दूर दराज क्षेत्रों से मतगणना एजेंट के पास बनवाने आए प्रत्याशियों के पास नहीं बनाए जा सके। आनंदीपुर करकौली निवासी बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह व संजय सिंह भटकते दिखाई दिए। ब्लाक में एआरओ ही मौजूद नहीं थे। आखिर वह बैरंग लौटने को विवश हो गए। बीडीओ पीएन यादव ने कहा ब्लाक में दो बीडीसी एवं 14 ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना होनी है। जिन्हें मतगणना एजेंट बनवाने की जरूरत होगी उनके पास 23 को सुबह जारी कर दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों में तो प्रत्याशी खुद ही मौजूद रहेंगे। नारखी, एका, हाथवंत, जसराना, मदनपुर एवं अरांव में भी मतगणना की तैयारी होती दिखाई दीं।