{"_id":"275465a98b03f07bdc2dbc6d6861a13d","slug":"today-the-fate-of-1317-candidates-will-write-a-three-hundred-thousand-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1317 प्रत्याशियों का भाग्य आज लिखेंगे तीन लाख वोटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1317 प्रत्याशियों का भाग्य आज लिखेंगे तीन लाख वोटर
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं की असल परीक्षा आज होगी। अंतिम चरण के चुनाव में मदनपुर एवं शिकोहाबाद ब्लाक के 1317 प्रधान एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों का भाग्य तीन लाख वोटर तय करेंगे। जिला प्रशासन ने 424 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यवस्थाएं की हैं। डीएम एवं एसपी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ कलस्टर मोबाइल टीमों को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के निर्देश दिए।
शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लाक का चुनाव काफी संवेदन शील है। डीएम विजय किरन आनंद ने जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के चुनाव की भांति प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की है। दोनों ब्लाकों के हर मतदान केंद्र को संवेदनशील मानते हुए फोर्स तैनात की गई है। व्यवस्था ऐसी की है कि कलस्टर टीम के साथ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट शीघ्र हर बूथ पर दस्तक दे सकें। पुलिस पीएसी के साथ आईटीबीपी के जवानों को भी तैनात किया गया है। डीएम विजय किरन आनंद ने दोनों ब्लाक के क्षेत्र को 16 जोन एवं 38 सेक्टरों में बांटते हुए जिला स्तरीय अफसरों को तैनात किया है। साथ ही प्रत्येक ब्लाक में चार-चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सीडीओ सुजीत कुमार, एएसपी देहात संजय यादव, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, सीओ प्रशिक्षु प्रेम प्रकाश, एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा एवं एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव को मदनपुर ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी उदयशंकर सिंह, एसडीएम टूंडला एसपी सिंह, सीओ एसएस भारद्वाज और एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, सीओ श्यामकांत, एसडीएम जसराना अमित सिंह, सीओ शमशेर बहादुर सिंह को शिकोहाबाद ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम विजय किरन आनंद, एसपी पीयूष श्रीवास्तव दोनों ब्लाकों में सघन निगरानी करेंगे।
वाहनों की व्यवस्था में जुटे सीएम,एआरटीओ
पुलिस लाइन प्रांगण में नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह और एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा ने वाहनों की व्यवस्था को संभाला। दोनों ब्लाकों की पोलिंग पार्टियों को ले जाने के साथ ही अफसरों के साथ फोर्स और स्टाफ के लिए अलग से वाहनों की व्यवस्था की।
विज्ञापन
अंतिम चरण के हर मतदान केंद्र की निगरानी करेगी तीसरी आंख
जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन प्रांगण से मदनपुर एवं शिकोहाबाद ब्लाक के प्रत्येक मतदान केंद्र की निगरानी को कैमरे की टीम भेजी गई। 248 डिजिटल कैमरों के साथ ही 30 बूथों पर सीधे वीडियो कैमरा निगरानी करेंगे। साथ ही सुपर जोनल और डीएम, सीडीओ के साथ एक-एक वीडियो कैमरा टीम भी रहेगी।
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ रहेगी आईटीबीपी
प्रशासन अंतिम चरण के चुनाव को चुनौती के रूप में ले रहा है। सभी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। यह टीम डीएम विजय किरन आनंद के साथ ही सीडीओ, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, पांचों एसडीएम के साथ रहेगी।
शिकोहाबाद ब्लाक-----
प्रधान पद-78,प्रत्याशी-535
सदस्य पद 980, चुनाव होना 58, प्रत्याशी 120
मतदान केंद्र 127,बूथ-210
संवेदनशील-62, अति संवेदनशील-52 एवं अति संवेदनशील प्लस-15
जोन-आठ,सेक्टर 19
मतदाता-143735
मदनपुर ब्लाक-----
प्रधान पद-70-543
सदस्य पद-884-चुनाव होना 53,प्रत्याशी 119
मतदान केंद्र-151,बूथ-214
संवेदनशील-46, अति संवेदनशील 84 एवं अति संवेदनशील प्लस-15
जोन-आठ, सेक्टर 19
मतदाता-154682
सर्दी से ठिठुरते रही पोलिंग टीम
प्रशासन की ओर से पोलिंग पर कर्मचारियों के लिए सर्दी से बचाव के लिए रजाई गद्दों का इंतजाम करने की बात कही गई है लेकिन कई पोलिंग टीमें मंगलवार शाम को मतदान केंद्रों पर पहुंची तो वहां रजाई गद्दा तो दूर बल्कि लाइट की व्यवस्था तक नहीं थी। शिकोहाबाद ब्लाक के कुतुकपुर परिहारमऊ के बूथ संख्या 121 पर भी यही हालात नजर आए। ऐसे में शिक्षक और टीम परेशान दिखी। कंट्रोल रूम पर भी बूथ पर अव्यवस्थाओं की शिकायतें आती रहीं।
स्टेशनरी बैगों के वितरण को लगी रही भीड़
पुलिस लाइन में स्टेशनरी बैग प्राप्त करने की कतार लगी रही। प्रभारी स्टेशनरी बैग एवं डीडीओ आरकेराम ने सुबह से जिम्मेदारी संभाली। काउंटरों पर गोपाल सिंह, श्रीकिशन शंखवार, मनोज कुमार, मुश्ताक अहमद ने जिम्मेदारी संभाली।
इन पहचान पत्रों से कर सकेंगे मतदान
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान हेतु मतदाता की पहचान के इन पहचान पत्रों में से किसी एक पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इनमें आयोग की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पेन कार्ड, राज्य एवं केंद्र ,सार्वजनिक उपक्रम एवं कर्मचारियों द्वारा जारी होने वाला पहचान पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पहचान पत्र, फोटोयुक्त संपंत्ति संबंधी मूल अभिलेख, पट्टा विलेख एंव रजिस्ट्री और फोटोयुक्त किसान बही, फोटोयुक्त पेंशन, विकलांग अथवा वृद्धावस्था पेंशन, रिटायर्ड फौजी की पेंशन युक्त पासबुक, शस्त्र लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद एवं विधायकों एवं विधान परिषद की ओर से जारी किए सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड आदि प्रमुख हैं।
वोटरों को अपने पक्ष में करने के हथकंडे
प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों की रात आंखों ही आंखों में कट गई। एक दूसरे की रणनीति को समझते रहे और खुद रणनीति बनाते रहे। किसी का समर्थक खबर लाता कि फलां ने उक्त गांव में उतने वोट अपने पक्ष में कर लिए हैं वहीं कोई साड़ी बांटता नजर आया तो कोई रुपयों के लिफाफे बंटवा रहा था। एसडीएम को भी सूचना मिली कि काले रंग की स्कार्पियों द्वारा पैसा बांटा जा रहा है। वह दौड़ते हुए गांव की ओर गए लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
कंट्रोल रूम को दें गड़बड़ी की सूचना
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। प्रशासन ने चुनाव में गड़बड़ी की हर सूचना देने को कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नं.(05612) 285144 पर सूचना दे सकते हैं।
चुनाव में गड़बड़ी की
इन नंबरों पर दें सूचना
डीएम-9454417510
एसपी-9454400269
शिकोहाबाद-एडीएम कर्मेंद्र ंसिह-9454417581
एएसपी सिटी-उदय शंकर ंसिह 9454401046
मदनपुर-सीडीओ सुजीत कुमार-9454418950
एएसपी देहात संजय यादव-9454458241
ड्यूटी कटवाने को मासूमों का सहारा
रिजर्व कार्मिक पांडाल में ड्यूटी कटवाने के लिए कई महिला कार्मिक मासूमों को गोद में लेकर पहुंची। सीडीओ सुजीत कुमार के समक्ष कइयों ने अर्जी लगाई लेकिन अधिकांश को ड्यूटी पर जाना पड़ा। एक युवक खुद के डेंगू होने की बात कहता पहुंचा। सीडीओ ने उसकी नहीं सुनी साफ कहा कि ड्यूटी के दौरान बेहोश हो जाए तब हम दूसरा कर्मचारी भेजेंगे। इस दौरान बीएसए बालमुकुंद प्रसाद, वीरेंद्र शाक्य, असलम, सीडीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ भी मौजूद थे।