{"_id":"69912a99091f9202565bf12908fc3012","slug":"today-s-the-last-chance-to-file-objections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम मौका आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम मौका आज
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत, क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत के वार्डों का परिसीमन पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम मौका है। सात अप्रैल शाम पांच बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अभी तक विभाग को करीब तीन दर्जन के करीब आपत्तियां मिल चुकी हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जिले में तेज गति से की जा रही है। नए परिसीमन में जिला पंचायत के पांच व क्षेत्र पंचायत के 121 वार्डों की बढ़ोत्तरी हुई है। पंचायत के चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे नेता जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के वार्डों में बदलाव कराना चाहते हैं। शासन की ओर से आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि तीन अप्रैल ही तय की थी। लेकिन छुट्टी होने के कारण प्रभारी डीपीआरओ रवींद्र मांदड ने इसे बढ़ाकर सात अप्रैल कर दिया था। विभाग को अभी तक करीब तीन दर्जन आपत्तियां मिली हैं। जिला पंचायत के वार्डों को लेकर अधिक है। वहीं कुछ ब्लाकों में बीडीसी सदस्य पद को लेकर भी आपत्ति लगाई है। आपत्तियों को दर्ज कराने का मंगलवार को अंतिम दिन होगा। इस संबंध में प्रभारी डीपीआरओ रवींद्र मांदड ने कहा कि परिसीमन पर आपत्तियां सात अप्रैल तक दर्ज होंगी। आपत्तियों की जांच एवं निस्तारण कराने के बाद फाइनल रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।