{"_id":"61ca07d4e67bd23ae214f9f2","slug":"tobbaco-trader-s-shop-damaged-firozabad-news-agr519317948","type":"story","status":"publish","title_hn":"तम्बाकू व्यापारी को बंधक बनाकर ढहा दी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तम्बाकू व्यापारी को बंधक बनाकर ढहा दी दुकान
विज्ञापन
सिरसागंज में दवंगों के द्वारा ढहाई गयी तम्बाकू व्यापारी की दुकान
- फोटो : FIROZABAD
सिरसागंज। सिरसागंज नगर के बीचोंबीच एक विवादित दुकान को लोगों की भीड़ ने ढहा दिया। वहीं, व्यापारी का आरोप है कि उसकी कनपटी पर बंदूक रखकर उसे बंधक बना लिया गया था और कोर्ट के स्टे के बाद भी उसकी दुकान को गिरा दिया गया। पीड़ित दुकानदार ने सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है
नगर के बीचोंबीच स्थित मंडी गेट पर लगभग 70 साल पुरानी तंबाकू व्यापारी की दुकान को लेकर दो पक्षों में न्यायालय में विवाद चल रहा है। मौके पर यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश थे। दुकान मालिक सुरेशचंद्र जैन ने बताया कि उसकी 70 वर्ष पुरानी एक दुकान मंडी गेट सिरसागंज के पास स्थित है। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। उसकी दुकान के बगल में एक दुकान का निर्माणकार्य चल रहा था। वह रात के समय अपनी दुकान के बाहर ही सोता था। शनिवार की देर रात समय लगभग 2 बजे लगभग 50 लोग आये ओर तमंचे के जोर पर उसे पकड़ लिया तथा मारपीट करते हुए खींचकर गांधी मंडी में ले गये तथा उसे बंधक बना लिया और इसी दौरान उसकी दुकान को गिरा दिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वादी सुरेशचंद्र ने सात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिरसागंज एसओ आजाद पाल सिंह ने बताया कि वादी सुरेशचंद्र की तहरीर पर बसंती लाल, राजीव गुप्ता, अवनीश गुप्ता, संजीव गुप्ता, शिवा व रागिनी गुप्ता एंव अनुज गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।