{"_id":"a798df48b9fdf20428bc29adee3cf9d3","slug":"to-have-good-values-in-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में अच्छे संस्कार का होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में अच्छे संस्कार का होना जरूरी
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 23 Dec 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशहरा स्थित शैम्फर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया। वार्षिक उत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एडीएम कर्मेंद्र सिंह थे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सुकेश यादव, डा. गीता यादव, डा. पीएस यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एडीएम ने बैलून छोड़कर समाज को एकता का संदेश दिया। छात्रों ने मां भगवती के नौ रूप और विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाया। राजस्थानी नृत्य, गुजराती गरबा, नारी के अधिकार, लावनी नृत्य, मयूर नृत्य आदि प्रस्तुत किए। एडीएम ने कहा कि छात्रों का पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास भी बहुत जरूरी है। अच्छे संस्कार और चरित्र का निर्माण होना चाहिए। डा. सुकेश यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य बेहतर शिक्षा मुहैया कराना है। मेधावी बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। डा. गीता यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जगदीश सिंह यादव, डा. पीएस यादव, डा. अशोक यादव, डा. आर के सिंह, कुलपति डा. जगमोहन सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।