फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tiranga Yatra taken out in honor of the army, Bharat Mata ki Jai reverberated

Firozabad News: सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Sat, 17 May 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in honor of the army, Bharat Mata ki Jai reverberated
तिरंगा लेकर चलते हुए स्कूली छात्र। संवाद
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने शनिवार सुबह आठ बजे सिरसागंज नगर पालिका परिषद से सुभाष चौराहा सिरसागंज तक तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह व होमगार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। स्थानीय नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष ने हजारों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर भारत के एकजुट होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले आयोजित की गई। यात्रा में उपस्थित कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, होमगार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री धर्मवीर प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर उदय प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू तिरंगा यात्रा हाथ में लेकर यात्रा की शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह किसी भी चुनौती का जवाब दे सकता है।
विज्ञापन

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ऑपरेशन सिंदूर में महिला अधिकारियों की भूमिका की सराहना की। तिरंगा यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और सशस्त्र बलों की तस्वीरें आकर्षण का केंद्र रही। तिरंगा यात्रा में हम सेना के साथ और ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र का एक बड़ा बैनर लेकर विद्यालयों के छात्रों व प्रबुद्धजन ने संचलन किया। यात्रा में भारत की जीत सशस्त्र बलों की सुरक्षा, सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों को धन्यवाद देने और पाकिस्तान और उसकी सेना की निंदा करने वाली तख्तियों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 मीटर का तिरंगा लेकर निकले
तिरंगा यात्रा में 100 मीटर का तिरंगा लेकर सेवानिवृत्त फौजी, बृहद स्तर पर समाज, पुरस्कृत पूर्व सैनिकों, अन्य पूर्व सैनिकों, सैनिकों के परिवारों, छात्रों, साधु संतों की भी उपस्थिति रही। यात्रा का समापन उपस्थित लोगों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
ये लोग रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में सिरसागंज की चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह, पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, डॉ गुरुदत्त सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अविनाश सिंह, ब्लाक प्रमुख कमलेश राजपूत, सचिन जैन, गोपाल कृष्ण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल, रेनू उपाध्याय, विपिन शिवहरे , ज्योति गुप्ता, विजय रानी, आशा, केशव गुप्ता, रजुला तोमर, शिवजीत सिंह, यशपाल यादव, धर्मेन्द्र सिंह , राजवीर सिंह, मंजेश शर्मा, मोनू कुशवाहा, सागर गुप्ता, अजीत राजपूत, अतुल शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।




जसराना में कल निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

जसराना। भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा के दौरान मौजूद रहने को कहा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सोमवार को निकाली जाने वाली यात्रा में विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक शामिल होंगे। बैठक के दौरान राजेश चौहान, राजीव जौहरी, अमलेंद्र लोधी, अमलेश राजपूत मंडल अध्यक्ष, ओमेंद्र बघेल, देवेंद्र पालीवाल, अतुल शुक्ला मंडल अध्यक्ष खैरगढ़, सुरेंद्र सावन झा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed