{"_id":"af34b48ac8c783e2dcc706ac4ea3ba59","slug":"through-the-simancl-express-signal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांचल एक्सप्रेस को दिए थ्रू सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांचल एक्सप्रेस को दिए थ्रू सिग्नल
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर सीमांचल एक्सप्रेस आने की उद्घोषणा के साथ ही थ्रू (ग्रीन) सिग्नल दे दिया गया। इससे यात्रियों के साथ ही रेल कर्मी भी हैरान हो गए। हालांकि सिग्नल थ्रू होने के बावजूद चालक ने ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया। रेल अधिकारी घटना को तकनीकी खराबी बता रहे हैं।
टूंडला रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से चल रही सीमांचल एक्सप्रेस के पहुंचने की उद्घोषणा हो रही थी। यात्री ट्रेन में बैठने की तैयारी करने लगे लेकिन तभी सिग्नल ग्रीन हो गया। ट्रेन ने प्लेटफार्म पर प्रवेश किया तो यात्री और भी परेशान हो गए। हालांकि चालक ने ग्रीन सिग्नल होने के बावजूद ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद यात्रियों ने चेन की सांस ली। कानपुर जा रहे यात्री मुकेश खंडेलवाल, श्याम गुप्ता का कहना था कि वे पहले की कड़ाके की सर्दी के बीच ट्रेन के इंतजार में परेशान थे।
ऐसे में सिग्नल ग्रीन देख उनके होश उड़ गए। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मी भी ग्रीन सिग्नल देख भौचक थे। अपने निर्धारित समय तक ट्रेन रुकने के बाद रवाना हो गई। रेल अधिकारियों की मानें तो कोहरे के चलते कभी-कभी ऐसा हो जाता है, किंतु चालक को पता रहता है कि कहां स्टॉपेज है? इस लिए ट्रेन आगे नहीं बढ़ती और न ही कोई खतरा होता है। दो दिन पूर्व शताब्दी एक्सप्रेस के आने के दौरान भी ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
आगे जाने वाली ट्रेन जब तक प्वॉइंट से आगे नहीं निकल जाती सिग्नल ग्रीन ही रहते हैं। इस बीच सीमांचल एक्सप्रेस पीछे स्टेशन में प्रवेश कर रही होगी। इसके चलते सिग्नल ग्रीन रहे होंगे। हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिली।
मोहन सिंह मीणा
स्टेशन अधीक्षक, टूंडला