{"_id":"5e18b1dd8ebc3e881043ae91","slug":"three-year-girl-rape-firozabad-news-agr424167046","type":"story","status":"publish","title_hn":"एका क्षेत्र में साढ़े तीन वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एका क्षेत्र में साढ़े तीन वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एका। थाना एका क्षेत्र के गांव में साढ़े तीन वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। बालिका की चीख सुनकर पहुंची मां को देखकर आरोपी किशोरी फरार हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब पशुओं का चारा (बरसीम) लेने खेतों की ओर जा रही थी। उसके पीछे-पीछे उसकी दो बेटियां आ रही थी। तभी गांव का ही एक किशोर आया और दोनों को बहला-फुसलाकर खेतों की ओर ले गया। आरोप है कि छोटी बालिका को खेत मेें छोड़कर साढ़े तीन वर्षीय मासूम को भट्ठे के पास ले जाकर किशोर ने दुष्कर्म करने लगा। बालिका की चीख सुनकर महिला पहुंची तो किशोर मौके से भाग गया था।
उसने शोरगुल मचाया तो बालिका के परिजनों के ही साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने थाना पुलिस को दुष्कर्म की घटना की सूचना दी। एसओ एका अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। इधर घटना के संबंध में एसओ अनिल कुमार का कहना है साढ़े तीन वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किशोर मौके से भाग गया। पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।