फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three was killed in a road accident

सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत

Wed, 08 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three was killed in a road accident
सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर एक बजे हाईवे स्थित एटा चौराहा पर अनियंत्रित हुआ ट्रक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद सर्विस रोड पर खड़े दो आटो से टकरा गया। हादसे में आटो में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आटो चालक और ट्रैक्टर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे हाईवे पर इटावा की ओर से आ रहे ट्रक का गैस पाइप लीक हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और एटा चौराहा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इसके बाद ट्रक ने सर्विस रोड पर एक मकान के सामने खड़े दो आटो को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आटो सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। एक आटो नाले में गिर गया। आटो में बैठे हरिओम गर्ग (52) पुत्र दाऊदयाल गर्ग निवासी ग्राम वासुदेवमई, राकेश (38) पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी तेली गली मोहम्मदमाह थाना शिकोहाबाद व दूसरे आटो में बैठे 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आटो चालक इस्लाम पुत्र आसीन निवासी ग्राम दखिनारा, ट्रैक्टर सवार चचेरे भाई भोला और सुनील निवासी ग्राम दखिनारा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। भीड़ ने आटो में सवार लोगों को बाहर निकाल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। क्रेन से क्षतिग्रस्त आटो और ट्रक को हटवाया गया।
विज्ञापन


नाले में कराई बच्चे की तलाश
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। आटो के नाले में गिरने के बाद लोगों में चर्चा फैल गई कि एक बच्चा भी नाले में गिरा है। इस पर वहां पहुंचे एएसपी अमर सिंह ने नाले में बच्चे की तलाश कराई लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

       
चेकिंग के कारण आटो नहीं निकाले थे
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। मृतक हरिओम गर्ग की पुत्री ने बताया कि उसके पिता किराए पर आटो चलवाते हैं। उन्हें पता चला कि चेकिंग हो रही है इस कारण उन्होंने आटो बाहर नहीं निकाले थे। वह एटा चौराहा के पास परिचित प्रदीप के आटो में बैठकर राकेश से बातचीत कर रहे थे। तभी काल बनकर आए ट्रक ने आटो को चपेट में ले लिया और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed