{"_id":"68a764e12c9b26009105f846","slug":"three-schools-running-without-recognition-were-sealed-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-154654-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिना मान्यता चल रहे तीन स्कूल किए गए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिना मान्यता चल रहे तीन स्कूल किए गए सील
Thu, 21 Aug 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे बीईओ विजय सिंह।
- फोटो : स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे बीईओ विजय सिंह।
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बिना मान्यता संचालित स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को शिकोहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विजय सिंह ने कार्रवाई करते हुए मक्खनपुर के गांव जेबड़ा में तीन अवैध स्कूलों को सील कर दिया।
सबसे पहले एमएस इंटरनेशनल स्कूल का निरीक्षण किया गया, जहां एलकेजी से लेकर कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई हो रही थी। जब बीईओ ने स्कूल प्रबंधक से मान्यता से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो वह स्पष्ट जानकारी देने से कतराने लगे। इसके बाद स्कूल की छुट्टी कराकर बच्चों को घर भेजा गया और स्कूल को सील कर दिया गया। साथ ही प्रबंधक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया गया।
इसके बाद एमएचएस स्कूल और मुख्तार मार्केट में संचालित एकेआर कॉन्वेंट स्कूल की भी जांच की गई। दोनों स्कूलों को भी बिना मान्यता पाए जाने पर बंद कर दिया गया और संबंधित प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया। बीईओ विजय सिंह ने बताया कि यदि तय समय में जवाब नहीं मिला, तो स्कूल संचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा और रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। कार्रवाई के तहत अब तक फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, एका, फरिहा और हाथवंत समेत कई क्षेत्रों में 22 से अधिक स्कूल सील किए जा चुके हैं।