{"_id":"673e271d8d962cbf0e0881d4","slug":"three-nominations-filed-for-the-post-of-revenue-bar-president-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-137415-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेवेन्यू बार के अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेवेन्यू बार के अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल
Wed, 20 Nov 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन फिरोजाबाद का वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार का नामांकन प्रक्रिया चली। अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए। इसके साथ कई पदों के लिए एक-एक नामांकन दाखिल किया गया। सदर तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया चली। अध्यक्ष पद के लिए मुनेश चंद्र उर्फ मुनेशपाल सिंह, तुलसी प्रसाद दुबे एवं ब्रह्मस्वरूप शर्मा ने नामांकन दाखिल किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए नाजिम अली खां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए सोपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार राजपूत, संजेश कुमार सिंह, महासचिव पद के लिए दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रकाश यादव, सहसचिव प्रथम अबरार हुसैन ने नामांकन दाखिल किए। जबकि सह सचिव द्वितीय एवं तृतीय तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन ही दाखिल नहीं किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार दुबे ने कहा कि 21 नवंबर को तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही रिक्त तीन पदों के लिए यदि कोई अधिवक्ता नामांकन करना चाहे तो वह कर सकते है। नाम वापसी के पश्चात यदि जरूरत पड़ी तो मतदान 28 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार दुबे, सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, हरिबाबू यादव, नेत्रपाल सिंह, रामनरेश आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।