फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three medical stores operating without license in Firozabad Drug department team sealed

Firozabad News: बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन किए गए सील, दवाओं के सैंपल जांच को भेजे

Wed, 24 May 2023 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 May 2023 06:39 PM IST
सार

Firozabad News: फिरोजाबाद में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान तीन स्टोर सील किए। साथ ही दवाओं के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं।
 

विज्ञापन
Three medical stores operating without license in Firozabad Drug department team sealed
Firozabad News: बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन किए गए सील - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बगैर लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर के खिलाफ औषधि विभाग की तरफ अभियान चलाया गया। इस दौरान शिकोहाबाद में तीन मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित मिले। टीम ने तीनों स्टोर्स सील कर दिए। इन स्टोर्स से दवाओं के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। इस मौके पर दो लाख से अधिक की दवाएं भी सील की गई हैं। यह कार्रवाई आगरा और फिरोजाबाद की संयुक्त टीम ने की।

विज्ञापन

दवाओं के सैंपल जांच को भेजा

औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल, औषधि निरीक्षक आगरा नवीन कुमार, कपिल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को जांच अभियान चलाया। इस मौके पर शिकोहाबाद की कूट वाली गली एटा रोड में सोनी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इसे रविंद्र कुमार द्वारा संचालित किया जा रहा था। टीम ने लाइसेंस दिखाने को कहा। मगर, स्टोर स्वामी लाइसेंस नहीं दिखा सके। टीम ने इस अवैध मेडिकल से 70 हजार रुपये की दवाएं सील कर दी। साथ ही दवाओं के चार सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन

दवा बिक्री का नहीं दिखा सके लाइसेंस

वहीं, तहसील जसराना के टीकामई गांव में तनु मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की गई। फर्म स्वामी अनिल कुमार की दवा बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा सके। टीम ने तीन दवाओं के सैंपल लेकर 70 हजार रुपये की दवाएं सील कर दीं। जसराना में टीकामई में न्यू कांत शिवा मेडिकल स्टोर्स पर टीम ने छापा मारा। फर्म स्वामी घनश्याम से दवा बिक्री का लाइसेंस मांगा। किंतु लाइसेंस नहीं दिखा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज तिवारी ने हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें

मेडिकल स्टोर्स से संदिग्ध दवा बरामद

इस पर टीम ने तीन सैंपल लेने के बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल ने बताया कि मेडिकल स्टोर्स से संदिग्ध दवा भी बरामद हुई हैं। तीनें दुकानों से 10 सैंपल संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। साथ ही 2.10 लाख रुपये अनुमानित लागत की दवाओं को सील किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed