फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three houses in the village of Garhi Thani stealing millions

गांव गढ़ी थानी के तीन घरों में लाखों की चोरी

Tue, 05 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 05 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three houses in the village of Garhi Thani stealing millions
गांव गढ़ी थानी के तीन घरों में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
थाना नगला सिंघी क्षेत्र में एक ही गांव में चोरों ने तीन घरों में चोरी की। सुबह जगार होने पर लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। चोर तीनों घरों से लाखों रुपये की नकदी, आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले में पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

 गांव गढ़ी थानी में सोमवार रात एक बजे के बाद चोरों ने एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने श्रीपाल पुत्र वासुदेव के घर पर नकब लगाया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने किसी प्रकार घर में प्रवेश कर 20 हजार रुपये की नकदी, हजारों रुपये के आभूषण और घरेलू सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने पूरन सिंह पुत्र नेमी चंद्र के घर से 18 हजार की नकदी, हजारों रुपये के आभूषण और घरेलू सामान चोरी कर लिया। वहीं चोर जगदीश और रविशंकर पुत्र अतिबल सिंह के घर से लगभग 50 हजार रुपये की नकदी, 250 ग्राम चांदी की पायल, सोने की जंजीर, कुंडल, बिछिया सहित अन्य घरेलू  सामान चोरी कर ले गये। सुबह जगार होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed