{"_id":"66fdbf31a894809e350c2454","slug":"three-died-after-being-hit-by-a-train-one-identified-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-134529-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत, एक की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत, एक की हुई शिनाख्त
Thu, 03 Oct 2024 03:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। तीन में से दो की शिनाख्त तो परिजनों ने कर लिया है। लेकिन तीसरे युवक की पहचान के प्रयास पुलिस कर रही है।
फिरोजाबाद जीआरपी थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। थाना नगला खंगर के नगला सदा निवासी ब्रजेश (40) ट्रेन से सूरत जा रहा था। वह मालगोदाम के पास पटरी को पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि अलग-अलग स्थान पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हुई थी। जिनमें से एक की पहचान हो गई थी। दूसरे की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं थाना रसूलपुर के नीबू वाला बाग निवासी विकास (42) मंगलवार की देर शाम घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। चंद्रवार गेट रेलवे पुल के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई थी।
ट्रेन से कटी महिला की हुई शिनाख्त
दो दिन पहले मक्खनपुर स्टेशन के पास एक महिला का शव रेलवे लाइन पर मिला था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार को कपड़ों के आधार पर परिजन ने उसकी पहचान की है। महिला संगीता (30) खैरगढ़ थाना क्षेत्र पृथ्वीपुर गांव की निवासी थी। वह दो बच्चों की मां थी, जबकि उसका मायका थाना मक्खनपुर के बरियार मऊ में है। थाना प्रभारी दीपक मिश्रा का कहना है कि यह जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है कि यह आत्महत्या है या महज एक घटना। इसकी जानकारी के लिए परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।