फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three-day district level badminton competition started in AK College

एके कॉलेज में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three-day district level badminton competition started in AK College
आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलते हुए खिलाड़ी। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। सोमवार से आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का एनसीसी के लेफ्टीनेंट कर्नल पीके ढल और प्राचार्य मोहकम सिंह ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम कॉलेज की पुरानी लाइब्रेरी में बनाए गए कोर्ट पर हुआ। पहला मैच जीत सिंह मीणा एंड क्रिश मयानी और मृदुल एंड प्रियांशू के बीच खेला गया। जिसमें जीत सिंह मीणा एंड क्रिश मयानी ने 21-11 से जीता। जूनियर बालक वर्ग सिंगल में रवीकांत एंड जीतसिंह मीणा में हुआ। जिसमें रवीकांत ने विजय हासिल की। तीसरा मैच प्रियांशू और गुफरान अली के बीच खेला गया, जिसमें गुफरान ने मैच जीता। विवेक यादव और सूर्यांश यादव के बीच खेला गया। जिसमें सूर्यांश ने 21-04 से मैच जीत कर क्वाटर फाइनल में जगह पक्की की। सूर्यवर्धन और मनमीत के बीच खेला गया। जिसमें सूर्यवर्धन ने 21-14 से मैच जीता।
विज्ञापन

आयोजक डॉ. जसवंत सिंह, अनिल कुमार, डॉ. आकाश प्रताप और विजय शंकर द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पीके ढल, प्राचार्य मोहकम सिंह, डॉ. दीदार सिंह, संजय सिंह और डॉ. जगदीश सिंह का स्वागत किया। डॉ. जगदीश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 106 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया है। 24 नवंबर को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed