{"_id":"68a8b98da618ff661d0dffa4","slug":"three-car-riders-beat-up-toll-workers-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-154696-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तीन कार सवारों ने टोलकर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तीन कार सवारों ने टोलकर्मियों को पीटा
Sat, 23 Aug 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
06, टूंडला टोल प्लाजा पर मारपीट करते कार सवार वीडियो ग्रेव
टूंडला। टोल प्लाजा पर तीन कार सवारों ने शराब के नशे में टोलकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शिफ्ट इंचार्ज ने कार सवारों के विरुद्ध तहरीर देते हुए सीसीटीवी फुटेज दिए हैं।
घटना बृहस्पतिवार मध्यरात्रि एक बजे करीब की है। टूंडला टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से चल रहा था। इसी बीच फिरोजाबाद से टूंडला की ओर जा रहीं तीन कानों में सवार 10 से 12 लोगों ने टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाने आए सिक्योरिटी गार्ड से भी मारपीट कर दी। आरोप है कि सभी कार सवार नशे में धुत थे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट करने वालों में तीन को पहचान लिया है। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शिफ्ट इंचार्ज शिवकांत प्रजापति ने तीन नामजद सहित 12 लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर व सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।