{"_id":"f2763e62664ee436672c6dc5fc7cd487","slug":"three-arrested-in-gold-sales-lutkand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार लूटकांड में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार लूटकांड में तीन गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना के कसबा पाढ़म निवासी स्वर्णकार सागर वर्मा के साथ लूट और उनकी हत्या को अंजाम एका और जसराना क्षेत्र के पांच बदमाशों ने दिया था। इसका खुलासा तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद जसराना पुलिस ने कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो बदमाश मौके से भाग गए।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान अनिल पुत्र राजवीर सिंह निवासी उजीरपुर थाना एका, निवीश पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी नगला भेड़ी थाना जसराना व अनिल कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी सवलपुर थाना जसराना को गिरफ्तार कर लिया। जबकि राहुल और नीरज मौके से भाग गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि 22 नवंबर की शाम को उन्होंने कसबा पाढ़म निवासी स्वर्णकार सागर वर्मा को लूट के इरादे से गोली मारी थी। इनकी 15 दिसंबर को आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
उनके पास से बदमाश लाखों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण लूट कर ले गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर 4.40 ग्राम चांदी के आभूषणों के साथ 30 हजार रुपये की नकदी और दो तमंचे तथा चरस भी बरामद की गई है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
चीनी का ट्रक लूटने के बाद खरीदी थी बोलेरो
पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों ने बताया कि 16 अक्तूबर की रात खडीत नहर पुल से चीनी से भरा ट्रोला लूटा गया था। चीनी बेचने के साथ वह ट्रोला को मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ा कर भाग गए थे। चीनी बेचने के बाद जो रुपये आए उससे एक बोलेरो कार खरीदी थी। इससे लूट की घटनाआें को अंजाम देने की प्लानिंग थी।
राहुल यादव ने रची थी घटना का कहानी
एसपी ने बताया कि फरार बदमाश राहुल यादव पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला सिकंदर थाना एका ने चारों लोगों के साथ लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। वारदात से पूर्व राहुल द्वारा रैकी की गई थी। फरार बदमाश नीरज भी राहुल के गांव का ही रहने वाला है।
एटा, मैनपुरी में भी करते थे वारदात
पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश जसराना, मैनपुरी और एटा क्षेत्र में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। अनिल पर लूट और हत्या के सात, निवीश छह मुकदमे लूट और हत्या तथा अनिल पर लूट और चोरी के तीन मामले मैनपुरी, एटा और जसराना थाने में दर्ज हैं।