{"_id":"5f4f8e3c8ebc3e54aa6eaa53","slug":"thift-firozabad-news-agr4574297197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती के घर में रहस्यमय चोरी से मोहल्ले में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती के घर में रहस्यमय चोरी से मोहल्ले में सनसनी
विज्ञापन
चोरी की घटना के पास बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। मुहम्मद माह निवासी एक आढ़ती ताजुद्दीन के घर में अल सुबह साढ़े चार बजे के करीब चोरों ने घर में घुसकर हजारों रुपये के आभूषण और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। जबकि घर में पांच महिलाएं और एक बुजुर्ग और बच्चे सोते रहे। इस दौरान चोर परिवार की बेटी और दो अन्य महिलाओं के आभूषण ले गए।
ताजुद्दीन पुत्र मौजुद्दीन की सब्जी मंडी में तीन नंबर आढ़त है। परिवार के अन्य सदस्य भी सब्जी का काम करते हैं। ताजुद्दीन ने बताया कि सुबह चार बजे परिवार के सभी लोग मंडी चले गए। घर में उनके बुजुर्ग पिता और परिवार की पांच महिलाएं थीं, लेकिन चोर चार और पांच बजे के बीच में घर में घुस आए और परिवार की बेटी फरहा जिसकी अभी एक सप्ताह पूर्व शादी हुई थी।
उसकी विदाई होने वाली थी, लेकिन विदाई से पहले ही ससुराल से पहन कर आई आभूषण और परिवार की दो अन्य महिलाओं के आभूषण तथा घर में रखी 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। नगर में चार बजे जगार हो जाती है। लोग घूमने सड़क पर निकल पड़ते हैं। परिवार में महिलाएं भी थी, लेकिन किसी ने चोर को आते-जाते नहीं देखा। इसके चलते कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। आभूषण चोरी होने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी फरहा को हो रही है। उसका कहना है कि अब वो ससुराल में कैसे जाएगी।