{"_id":"64c654231bfc9bc1230f77bb","slug":"thieves-took-cash-and-jewelery-kept-in-the-house-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-1681-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मकान में रखे नकदी और आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मकान में रखे नकदी और आभूषण ले गए चोर
Sun, 30 Jul 2023 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Jul 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
मकान में रखे नकदी और आभूषण ले गए चोर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जसराना। कस्बा जसराना के घिरोर रोड पर निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने नकदी और आभूषण पार कर दिए। थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कस्बा जसराना के घिरोर रोड निवासी संजय का अपने भाई के साथ बंटवारा हो गया है। बंटवारा होने के चलते वह अपने मकान में निर्माण करा रहा है। इसी दौरान रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में रखे नकदी और आभूषण पार कर दिए। लाखों रुपये के नकदी और आभूषण पार होने की जानकारी जब पीड़ित को सुबह मिली तो चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिली तो क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह, थाना प्रभारी महेश सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए तो वही स्क्वायड की मदद भी ली गई। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया मामला संदिग्ध है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।