फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   thief snach earring, mahtab nager

बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से कुंडल लूटे

Tue, 11 Jan 2022 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
thief snach  earring, mahtab nager
फिरोजाबाद। चोरी की वारदात को अंजाम देने घर में घुसे बदमाशों ने महिला के कुंडल लूट लिए। महिला द्वारा शोरगुल किए जाने पर बदमाश मौके से भाग गए। सूचना पर लाइनपार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला महताब नगर निवासी शकुंलता देवी पत्नी रामचंद्र घर पर अकेली रहती है। शकुंतला देवी के बच्चे बाहर रहते हैं। रविवार रात वह घर के अंदर सो रही थी। देर रात बदमाश जंगला काटकर घर के अंदर घुस गए। इस बीच महिला की आंख खुल गई। उसने बदमाशों को आवाज लगाई तो बदमाशों ने महिला के कान के कुंडल खींच लिए। इससे महिला के कान कट गए और बदमाश मौके से भाग गए। महिला द्वारा शोरगुल किए जाने पर मोहल्ले में जगार हो गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर लाइनपार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। थानाध्यक्ष लाइनपार आजाद पाल सिंह का कहना है कि महिला के कुंडल और पायल आदि चोरी कर ले गए है। पीड़िता ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed