{"_id":"66b9faef87586fa28b04f56c","slug":"thief-caught-from-mainpuri-who-escaped-from-police-station-in-firozabad-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: थाने से दिनदहाड़े भागा चोर... यूं पार कर गया जिले की सीमा, पुलिस की आंखों तक न पाईं; यहां से धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: थाने से दिनदहाड़े भागा चोर... यूं पार कर गया जिले की सीमा, पुलिस की आंखों तक न पाईं; यहां से धरा गया
Mon, 12 Aug 2024 06:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Aug 2024 06:02 PM IST
सार
सुहागनगरी में थाने से दिनदहाड़े भागा चोर थाना ही नहीं अपने जिले की सीमा भी पार कर गया। पुलिस ने उसे मैनपुरी जिले से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शौच के बहाने मोबाइल चोरी का आरोपी लाइनपार थाने से रविवार सुबह होमगार्ड को धक्का देकर भाग गया था। रविवार देर रात ही उसे मैनपुरी से गिरफ्तार किया गया है। मामले में विभागीय जांच कराई जा रही है। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात अफसरों ने कही है।
विज्ञापन
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव डाहिनी निवासी शांति देवी ने लाइन पार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि सौरभ रामनगर मार्केट से आ रहा था। तभी घर के पास योगेश निवासी नगला विष्णु ने उसकी जेब से मोबाइल चुरा लिया था। पुलिस ने दर्ज मुकदमा के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस मोबाइल चोरी के आरोपी को थाने लाकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे बैठा दिया था।
विज्ञापन
रविवार सुबह आरोपी ने शौच आने की बात कही। तभी उसे शौच के लिए ले जाया जा रहा था। उस समय उसके हाथ खुले हुए थे। हाथ खुला देखकर वह मौका पाकर थाने से भाग निकला। कई पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आ सका।
जानकारी पर थानेदार की नींद उड़ गई। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया। आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गईं। पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी को मैनपुरी से गिरफ्तार किया है। दोषी पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच कराई जा रही है।
थाने से भागने वाले मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शौच के बहाने हाथ छुड़ाकर भाग गया था। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी