{"_id":"66b7c18f2c4d9856d106e758","slug":"they-were-stealing-electricity-by-laying-cables-20-kg-cable-seized-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-131121-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कटिया डालकर कर रहे थे बिजली चोरी, 20 किलो केबल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कटिया डालकर कर रहे थे बिजली चोरी, 20 किलो केबल जब्त
Sun, 11 Aug 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएन उपखंड के अधीन ककरऊ कोठी उपकेंद्र के अंतर्गत कौशल्या नगर में वाल्मीकी बस्ती में टीम चेकिंग के लिए पहुंची। टीम के साथ पुलिस फोर्स भी साथ रही। क्षेत्रीय लोगों को टीम के आने की भनक लगी, वैसे ही लोगाें ने कटिया घरों से निकाल दी। लेकिन, केबल विद्युत पोल पर अटकी रह गईं। टीम ने अवैध केबलों को अपने कब्जे में ले लिया। करीब 20 किलो अवैध केबल जब्त की गई। चेकिंग के दौरान पांच घरों में विद्युत चोरी करते पकड़े गए। एक्सईएन मागेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी करते पाए गए, जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराए जा रहे है।
विज्ञापन