{"_id":"64c55106bae3ff282d088376","slug":"there-will-be-a-chance-to-take-advantage-of-rte-application-from-august-1-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-1589-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आरटीई का लाभ लेने के लिए फिर मिलेगा मौका, आवेदन एक अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आरटीई का लाभ लेने के लिए फिर मिलेगा मौका, आवेदन एक अगस्त से
Sat, 29 Jul 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों को पढ़ाने का सपना देख रहे उन अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है, जो शैक्षिक सत्र 2023-24 में हुई तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से वंचित रह गए हैं। ऐसे अभिभावकों को मौका मिलेगा, क्यों कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। पहली बार आरटीई का चौथा चरण शुरू हो रहा है।
आरटीई के तहत एक अगस्त से आवेदन किए जा सकेंगे। पिछले तीन चरणों में 2970 बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। चौथे चरण से लाभान्वित होने वाले बच्चों की संख्या बढ़ेगी। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकारी अधिनियम 2009 के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का प्री-प्राइमरी एवं कक्षा एक में प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए शैक्षिक सत्र 2023-24 में तीन चरणों के तहत चयन प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। कई जिलों से होने वाली मांग को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने चौथे चरण की घोषणा करते हुए समय सारिणी जारी की है। इस पर आशीष पांडेय ने भी कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत 1 से 10 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। सत्यापन का कार्य 11 से 19 अगस्त तक चलेगा। लॉटरी 21 अगस्त को होगी, जिसमें चयनित बच्चों का दाखिला आवंटित स्कूलों में कराया जाएगा।
आरटीई के तहत शैक्षिक सत्र 2023-24 में अब तक तीन चरणों में प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें 2970 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। जिला समन्वयक (सामुदायिक) वैभव ने बताया कि आरटीई के तहत तीन चरणों में पहले चरण में 820, दूसरे चरण में 1222 और तीसरे चरण में 928 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। चयनित बच्चों में कितने बच्चों का दाखिला हो चुका है, इस बारे में ब्योरा मंगाया जा रहा है। जिन बच्चों का किन्हीं कारणों से दाखिला नहीं हो पाया है, उनका दाखिला कराने के लिए विद्यालयों को पत्र भेजा जा रहा है। दाखिला न लेने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-चौथे चरण के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करने का हुआ निर्णय-पिछले तीन चरणों में लाभान्वित हो चुके 2970 छात्र-छात्राएं