फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There was a clash between two parties in Nagla Kenkan, ten people were injured

Firozabad News: नगला केंकन में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दस लोग घायल

Wed, 21 May 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
There was a clash between two parties in Nagla Kenkan, ten people were injured
जसराना के गांव नगला केंकन में दो पक्षों में चले लाठी डंडे
जसराना। गांव में हो रहे जलभराव की समस्या का निस्तारण करने गई राजस्व विभाग की टीम के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर पथराव होने के साथ लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दस लोग घायल हो गए। राजस्व विभाग की टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों का उपचार करने के साथ ही कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव नगला केंकन में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए सुरेश कठेरिया के साथ अन्य लोगों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में गांव के ही भारत सिंह पक्ष पर ग्रामसभा की जमीन पर दीवाल लगाने का आरोप लगाया था। एसडीएम ने बुधवार को कानूनगो नेत्रपाल के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया। मौके पर पहुंची टीम द्वारा लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही थी कि इसी दौरान अचानक दोनों पक्षों में विवाद और गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने के साथ ही ईंट-पत्थर फिंकने लगे। राजस्व विभाग की टीम ने भी भागकर अपनी जान बचाने के साथ पूरे मामले से एसडीएम जसराना को अवगत कराया। एसडीएम ने गांव में पुलिस फोर्स भेज शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। मारपीट की घटना में सुरेश कठेरिया, देशराज, सुषमा देवी, पिंकी देवी, कप्तान सिंह, अंशुल कुमार, गुल्लन कुमार, संदीप, उदयप्रताप घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराने के साथ ही पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने कहा मौके पर लोगों को समझाया गया है। पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह ने कहा राजस्व विभाग की टीम मामले के निस्तारण के लिए गई थी। विवाद होने पर टीम लौट आई है। जल्दी ही टीम भेजकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा। विवाद करने वालों को पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed