फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There is no greater joy than devotion: Acharya Nishant

भक्ति से बड़ा कोई भी आनंद नहीं : आचार्य निशांत

Wed, 22 Dec 2021 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
There is no greater joy than devotion: Acharya Nishant
भक्ति से बड़ा कोई भी आनंद नहीं : आचार्य निशांत
विज्ञापन

फिरोजाबाद। गोपाल आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पांचवें दिन गोवर्धन लीला और रुकमणि विवाह की कथा सुनाई गई। प्रसंग सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संगीतमय भजनों पर भक्तजन जमकर झूमे।

वृंदावन धाम से आए कथा व्यास आचार्य निशांत मिश्रा ने गोवर्धन लीला सुनाई। उन्होंने कहा कि लोगों को संकट से बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था। भगवान राम के जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने पृथ्वी पर आतंक मचाने वाले राक्षसों को खत्म करने के लिए ही अवतार लिया था। श्रीराम के साथ शेषावतार लक्ष्मणजी, भरतजी के साथ-साथ शत्रुघ्न ने भी राजा दशरथ के यहां जन्म लिया। उन्होंने कहा कि जब भक्तों पर संकट आते हैं, उसे दूर करने के लिए भगवान अपने भक्तों के नजदीक आते हैं। भक्ति से बड़ा कोई भी आनंद नहीं। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। राधे-राधे के जयकारों से कथा पांडाल गूंज उठा। भक्तों ने आरती कर कथा का विश्राम किया। इस मौके पर मुख्य यजमान के रूप में रमाकांत उपाध्याय, नीताकांत उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा, वीनेश, डॉ. पीयूषा शर्मा, आरके पाठक, रविंद्र शर्मा, पार्षद प्रेमचंद शंखवार, अखिलेश शर्मा, रविता गुप्ता आदि कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed