फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There is a lot of illegal hoardings on the main roads of the district

जिले के प्रमुख मार्गों पर है अवैध होर्डिंग्स की भरमार

Wed, 22 Sep 2021 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
There is a lot of illegal hoardings on the main roads of the district
हाईवे स्थित फुट ओबरब्रिज के ऊपर लगी अवैध होर्डिंग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले भर की सड़कों पर अवैध होर्र्डिंग्स लगे हैं। बारिश और तेज हवाओं के बीच ये होर्डिंग्स कई बार हादसे का कारण बनते-बनते बचे हैं। बारिश के मौसम में होर्डिंग्स गिर जाने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

जिले के संपर्क मार्ग जलेसर मार्ग, कोटला रोड मार्ग, फतेहाबाद मार्ग, मटसेना, अरॉव रोड, किशनी मार्ग के साथ टूंडला एटा मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर बांस बल्ली के सहारे होर्डिंग्स लगे हैं। इनके खिलाफ न तो कभी पालिका द्वारा अभियान चलाया गया और न ही जिला प्रशासन द्वारा कोई पहल की गई। इसके चलते दिनोंदिन इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

सबसे अधिक होर्डिंग्सों की भरमार जलेसर रोड, एटा रोड और कोटला रोड पर है। इन प्रमुख मार्गों पर हर दस कदम पर होर्डिंग्स लगे हैं। जलेसर रोड पर तेज हवा और बारिश के कारण कई बार होर्डिंग्स और पेड़ गिरने के कारण मार्ग भी जाम हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अफसरों की मानें तो नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका के क्षेत्रों के बाहर होर्डिंग्स लगाने का ठेका जिला पंचायत द्वारा उठाया जाता है। इसलिए अवैध होर्डिंग्स रोकने की जिम्मेदारी जिला पंचायत के अफसरों की है।

प्रचार प्रसार के लिए कंपनियों और जनप्रतिनिधियों के समर्थकों ने जाटवपुरी और आसफाबाद पर बने फुटओवर ब्रिज को भी नहीं छोड़ा है। इन पर भी अवैध रूप से होर्डिंग्स और बैनर लगा दिए गए हैं, जो किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed