{"_id":"a200389da9cf87cca00a6482a9325c0e","slug":"theft-of-two-stores-at-kotla-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला रोड पर नकब लगाकर दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला रोड पर नकब लगाकर दो दुकानों में चोरी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
कोटला रोड स्थित मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर चोर लाखों का माल और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस के साथ डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी हरिओम गुप्ता के पुत्र सुमित गुप्ता की कोटला रोड सत्कार टाकीज के समीप मोबाइल की दुकान है। पड़ोस में सुमित के भाई अमित गुप्ता की नमकीन की दुकान है। शनिवार रात दोनों भाई दुकान बंद कर घर आ गए थे। देर रात बदमाशों ने दुकान की छत पर प्रवेश कर लिया और वहां लगे दरवाजे के समीप की दीवार तोड़कर दुकानों में प्रवेश कर लिया। आसपास के लोगों ने सुबह दुकान स्वामी को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और डाग स्क्वायड की टीम पहुंच गई। सुमित ने बताया कि चोर जेपी के घर के बाहर रखी सीढ़ी को उठाकर लाए थे। उससे वह दुकान की छत पर चढ़े। करीब 12 हजार रुपये की नकदी और तीन लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए हैं। कोतवाल उत्तर का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। दूसरी तरफ चोरों ने जलेसर रोड निवासी प्रेम कुमार पुत्र अनूप कुमार के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरी कर प्रयास किया, लेकिन क्षेत्र में जगार होने पर वह भाग निकले।