फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   theft in two home

दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 05 Feb 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
theft in two home
रफ़रोजाबाद ! चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मोहल्ला कैलाश नगर में दो मकानों के ताले तोड़कर बदमाश करीब ढाई लाख की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित दोनों भाई मां के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिरमई परिवार के साथ लेकर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सुखवीर ने बताया कि वह मूलरूप से खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिरमई के रहने वाले हैं। छोटा भाई रणवीर और उसका मकान पास-पास में है। दोनों भाई उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशनगर में निवास करते हैं। बुधवार रात मां लोंग श्री की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को परिजन क्षेत्रीय लोगों के साथ मां के शव को लेकर गांव सिरमई अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए थे। शुक्रवार को उठावनी होने के कारण सभी लोग गांव में ही रुक गए थे। बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने दोनों भाईयों के मकान के ताले तोड़ दिए और अंदर प्रवेश कर गए। सुखवीर ने बताया कि बदमाश उसके घर में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी और करीब 17 तोले सोना तथा छोटे भाई रणवीर के यहां से करीब एक लाख 60 हजार की नकदी और करीब 20 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय लोगों के माध्यम हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव दुबे का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed