फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   theft in two home

फिरोजाबाद: दरवाजे की कुंडी तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 18 Dec 2021 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 18 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
theft in two home
फिरोजाबाद ! लेबर कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने लाइनपार और दक्षिण थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। लेबर कॉलोनी निवासी पार्षद गुड़िया बेगम के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश करीब 12 हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित पार्षद ने बताया कि बदमाश छत के रास्ते घर के अंदर घुसे थे। पुलिस ने पीड़ित पार्षद से तहरीर ले ली है।
विज्ञापन

 

वहीं, जनपर औरैया के थाना अछल्दा के गांव दिवियापुर निवासी राजू प्रजापति पुत्र राजाराम प्रजापति दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर में निवास करते हैं। बृहस्पतिवार को वह पत्नी के साथ किसी कार्य से बाहर थे। देर रात बदमाशों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए और घर के अंदर रखा सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को लौटने पर हो सकी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी का कहना है कि पीड़ित से तहरीर ले ली गई है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed