{"_id":"d04adca1d5b1f34341078f6d648639bd","slug":"theft-in-policeman-and-techer-s-house-in-tundla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा-शिक्षक के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा-शिक्षक के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने बुधवार रात एक दरोगा और एक शिक्षक के घर से लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिवारीजन मैरिज होम में विवाह कार्यक्रम में व्यस्त थे। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरियों की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला शिवपुरी कालोनी निवासी विपेंद्र सिंह परमार उर्फ गुड्डू पुत्र स्व. रघुवीर सिंह परमार आगरा पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक हैं। उनके घर में बहन की शादी थी। वर पक्ष द्वारा आगरा से शादी करने की बात पर वह परिवार के साथ आगरा में शादी समारोह में गए थे। सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखकर उन्हें घटना की जानकारी दी। घर पहुंचे विपेंद्र ने बताया कि चोर 10 लाख रुपये के आभूषण और नकदी पार कर ले गए।
वहीं सम्राट नगर में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मचारी शर्मा पुत्र स्व. शंकरलाल शर्मा के घर को निशाना बनाया। यहां भी परिवारीजन पुत्र की शादी कार्यक्रम के चलते मैरिज होम में थे। चोर घर से ढाई लाख रुपये के आभूषण-नकदी और एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।