{"_id":"61ffff6260a96501cb732edb","slug":"theft-along-with-tractor-trolley-came-in-the-procession-firozabad-news-agr523480426","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में आया ट्रैक्टर ट्राली सहित चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में आया ट्रैक्टर ट्राली सहित चोरी
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बरातियों को लेकर आए ट्रैक्टर को रात में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर ट्रैक्टर स्वामी और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन ट्रैक्टर का कहीं कोई पता नहीं चला। ट्रैक्टर चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी।
नगला उम्मेद (कटैना हर्षा) निवासी राम दुलारे यादव ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि वह गांव के ही बाचाराम के लड़के कैलाश की शादी में अपने ट्रैक्टर से बरात लेकर नसीरपुर के गांव आलीपुर गुढ़ा आया था। रात के समय उसके ट्रैक्टर ट्राली सहित चोर चोरी कर ले गए।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जानकारी की जा रही है।