फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   theefth

चोरों ने किराने की दुकान में लगाया नकब, दरगाह से भी की चोरी

Mon, 23 Nov 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
theefth
जसराना- रास्ते में पडी मिली गुल्लक - फोटो : FIROZABAD
जसराना। थाना क्षेत्र के कस्बा पाढ़म स्थित किराने की दुकान में नकब लगाकर चोर हजारों रुपये का सामान और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने निकट स्थित हलवाई की दुकान के काउंटर में तोड़फोड़ की। चोर पाढ़म अड्डे के पास मौजूद संदल शाह की दरगाह के ताले तोड़कर दानपात्र चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा पाढ़म के मोहल्ला मीरखेल निवासी हरीशंकर कुशवाहा की मूले की बरी के पास किराने की दुकान है। रविवार रात चोरों ने नकब लगाकर किराने की दुकान में प्रवेश कर लिया। चोर दुकान के गल्ले में रखी एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दुकान के पीछे नकब और सामान पड़ा देखकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी हरीशंकर को दी। जानकारी पर हरीशंकर मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चोर हजारों रुपये के सामान के साथ एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि ले गए। इसके बाद चोरों ने पाढ़म बस अड्डे के पास स्थित जयवीर कुशवाहा की हलवाई की दुकान के काउंटर में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद चोर पाढ़म अड्डे के पास स्थित संदल शाह की दरगाह के ताले तोड़कर दानपात्र में रखी धनराशि चोरी कर ले गए। कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कस्बे में चोरी की घटना की जानकारी की जा रही है। पीड़ित हरीशंकर ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed