फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The young man was in police station attempts self-immolation

युवक ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 04 Nov 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 04 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
The young man was in police station attempts self-immolation
पड़ोसी युवक द्वारा की गई मारपीट और पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से क्षुब्ध युवक ने थाने में आत्मदाह का प्रयास किया। थाने के गेट पर युवक ने खुद पर केरोसिन डाला और आग लगाने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोका। थाने पहुंचे सीओ सिटी ने पीड़ित से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रसूलपुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक निवासी फिरोज खां पुत्र अब्दुल अपनी पत्नी रिजवाना और पांच बच्चों के साथ थाने पहुंचा। पड़ोसी युवक द्वारा की गई मारपीट और उत्पीड़न की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। इससे क्षुब्ध फिरोज थाने के गेट पर पहुंच गया और अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगाने का प्रयास किया। युवक की हरकत देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने दौड़कर युवक से माचिस छीनी। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया। फिरोज खां का आरोप है कि मोहल्ले का ही नौशाद उसके व उसके परिवार के साथ आए दिन अभद्रता और मारपीट करता है। दो दिन पूर्व आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ की थी। क्षेत्रीय लोगों द्वारा समझौता कराने के साथ ही नुकसान की भरपाई के लिए दस हजार रुपये भी दिलाए थे। मंगलवार रात आरोपी ने फिर से अभद्रता करते हुए मारपीट की। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। थाने पहुंचे सीओ सिटी राजेश चौधरी ने फिरोज से पूछताछ कर उसके मकान मालिक चिरागउद्दीन से भी जानकारी की। उन्होंने कहा कि यदि नौशाद के खिलाफ तहरीर दी जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कैरमबोर्ड को लेकर है विवाद
सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि फिरोज के घर पर कैमरबोर्ड पर खेल होता है। इसको खेलने के लिए काफी संख्या में युवक उसके घर आते हैं। इसका विरोध नौशाद द्वारा किया जाता है। इसी बात को लेकर नौशाद और फिरोज के बीच विवाद चला आ रहा है। मकान मालिक चिरागउद्दीन ने कुछ ही माह में मकान खाली कराने के लिए फिरोज से कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक नहीं है फिरोज की आर्थिक स्थिति
आत्मदाह करने के लिए परिवार सहित थाना रसूलपुर पहुंचे फिरोज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह लंबे अर्से से बीमार चल रहा है। पत्नी के साथ वह घर के बाहर ही मूंगफली का फड़ लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। गर्मी के दिनों में रिक्शा चलाता है। उसके पांच बच्चों में सबसे बड़ा बेटा समीर है। इसकी उम्र करीब 10 साल है। इससे छोटे अन्य बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed