फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The young man had come on the invitation of his girlfriend, died after falling from the roof

Firozabad News: प्रेमिका के बुलावे पर आया था युवक, छत से गिरने से हुई थी मौत

Thu, 02 Nov 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Nov 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
The young man had come on the invitation of his girlfriend, died after falling from the roof

विज्ञापन

टूंडला। प्रेमिका से मिलने बुधवार को पहुंचे आगरा के युवक को प्रेमिका ने फोन कर बुलाया था। दोनों के कमरे में आपत्तिजनक हालात में मिलने पर परिजन ने पकड़ने का प्रयास किया था। इसी बीच युवक भागने के प्रयास में छत से गिरने पड़ा। सिर में आई चोट के चलते उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने हलवाई, उसके बेटों, प्रेमिका, उसके पिता व भाइयों सहित पांच के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार आगरा के थाना शमशाबाद अंतर्गत गांव दिगनेर निवासी 22 वर्षीय आकाश कुशवाह मंगलवार शाम टूंडला क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उसका शव प्रेमिका के घर के पास ही गली में पड़ा मिला था। उसके सिर में चोट का निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत का कारण सिर में चोट आने से होना बताया गया था। पुलिस जांच में पता चला है कि आकाश को मंगलवार शाम उसकी प्रेमिका ने फोन कर घर बुलाया था।
विज्ञापन


वह देर रात प्रेमिका के घर पहुंचा, जहां वह प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालात में था। तभी परिजन की आंख खुल गई और वह उसे पकड़ने के लिए आए तो वह खिड़की के रास्ते कूदकर भागा तथा छत से गली में गिर गया। इससे उसके सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। आकाश के पिता राम प्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके पुत्र को षडयंत्र के तहत हलवाई व प्रेमिका ने बुलवाया था तथा यहां उसे बुलाकर उसकी हत्या कर दी। रामप्रकाश ने बच्चू सिंह हलवाई, उसके पुत्र, प्रेमिका, प्रेमिका के पिता व भाई सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रेमी-प्रेमिका की अलग-अलग जगह से हो रही थी शादी
पुलिस के अनुसार आकाश पिछले पांच साले से रिश्तेदार बच्चूसिंह के यहां हलवाईगीरी की नौकरी कर रहा था। इस बीच पास में ही रहने वाली एक युवती से आकाश के प्रेम संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी पर पिछले छह माह पूर्व आकाश को यहां से हटा दिया गया था। इस बीच परिजन ने आकाश की शादी तय कर दी थी। वहीं प्रेमिका के परिजन ने भी उसकी शादी तय कर दी थी। दोनों की शादियां 23 नवंबर को होनी थी। शादी से पूर्व दोनों एक-दूसरे से मिलना चाहते थे। प्रेमिका द्वारा कॉल करने पर आकाश उससे मिलने आया था।





प्रेमिका से मिलने आए युवक की मौत छत से गिरने से हुई है। हत्या जैसी कोई घटना नहीं है। प्रेमी-प्रेमिका के आपत्तिजनक हालात में पकड़ने जाने पर हो सकता है युवक की पिटाई की गई हो। हर पहलू पर गहराई से जांच की रही है।

प्रमोद पंवार, थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed