{"_id":"1a970ba28360805cabc86827c99c81f8","slug":"the-woman-shot-dead-by-prison-tries-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटकर आई महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटकर आई महिला की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की हत्या के आरोप में एक माह पूर्व जेल से जमानत पर बाहर आई महिला की सिरसागंज के गांव बूढ़ा भरथरा में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। जेल से आने के बाद महिला मायके में रह रही थी। वह होली पर अपने बच्चों से मिलने के लिए गांव गई थी।
कन्नौज निवासी सीमा का विवाह सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ा भरथरा निवासी मुरारीलाल के साथ विवाह हुआ था। शादी के कुछ वर्ष बाद सीमा के संबंध गांव के ही एवरन सिंह से हो गए। पति ने विरोध किया तो 27 मई 2014 को सीमा ने अपने प्रेमी एवरन सिंह के साथ मिलकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने सीमा और उसके प्रेमी एवरन सिंह के खिलाफ मुरारीलाल (मृतक) के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। एक माह पूर्व सीमा जेल से जमानत पर रिहा होकर अपने मायके कन्नौज में रहने लगी। होली पर वह अपने तीन बच्चों से मिलने गांव बूढ़ा भरथरा आई थी। मुरारीलाल के भाई एवं अन्य परिवारीजनों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने बताया कि जसवंत सिंह के नलकूप के समीप उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पीएम के लिए भेजा गया। सीमा की हत्या के बाद उसकी बहन ज्ञानश्री ने मृतक मुरारीलाल के भाई राजकुमार, महाराज और भतीजे छोटेलाल व भीमसैन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।