{"_id":"94bd6b0197299d8326d4dd6e3a5abd3d","slug":"the-two-sides-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में फायरिंग
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ फायरिंग की। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष फरार हो गए।
लालऊ गांव में हरीशंकर यादव का गांव के ही निवासी राकेश से पुरानी जमीन को लेकर विवाद भी चला आ रहा है। गुरुवार शाम दोनों पक्ष में नोंकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दक्षिण पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हरीशंकर की पत्नी से घटना की जानकारी की। हरीशंकर की पत्नी अंगुरी देवी का आरोप है कि राकेश पक्ष ने स्कूल की छत से फायरिंग की है। जबकि राकेश पक्ष से पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। इसलिए पुलिस राकेश पक्ष के बयान दर्ज नहीं कर सकी। पुलिस का कहना है कि हरीशंकर और राकेश पक्ष ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। दोनों पक्षों के युवक घरों से फरार है। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है, यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।