फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The temple of Lord Shiva readied

सजे शिवालय, हो रही जय-जयकार

Mon, 16 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
The temple of Lord Shiva readied
महाशिवरात्रि पर्व की धूम शहर से गांव तक आज दिखाई देगी। गंगाजल भरकर लाने वाले कांवड़ियों के जत्थे दिखाई देंगे वहीं शिवालयों में पूजा अर्चना करने वाले शिव भक्तों की कतारें। शिवालयों में भव्य फूल बंगला सजाए जाएंगे और छप्पन भोग के साथ प्रसाद का वितरण होगा। एक दिन पूर्व घर-घर तैयारी होती दिखाई दी। कोई निकट के शिवालयों में दर्शन करेगा तो र्कोई शांती एवं बटेश्वर नाथ महाराज के दर्शन को जाएगा।
विज्ञापन



भगवान शिव की पूजा अर्चना का महत्व का पर्व महाशिवरात्रि की तैयारी ग्रामीण अंचल में काफी दिनों से शुरू हो जाती है। क्योंकि ग्रामीण अंचल में बड़ी संख्या में मनौती मांगने के साथ ही पूर्ण होने पर महिलाएं व पुरुष कांवड़ भरने के लिए जाते हैं। यही कारण है कि इस पर्व का महत्व काफी है। नगरीय क्षेत्र के प्रमुख मंदिर रामेश्वर महादेव मंदिर गल्ला मंडी, शिव बजरंगा वाटिका रसूलपुर, मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पंच मुखी महादेव मंदिर पुरानी तहसील एवं पेमेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर मोहल्ला दुली पर इसकी तैयारी पहले से कर ली हैं। शिव भक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू के अनुसार राधा मोहन मंदिर मोहल्ला दुली पर तो भव्य फूल बंगला के साथ प्रसाद का वितरण होगा। चारों पहर की पूजा होगी। रमणेश्वर महादेव मंदिर कोटला बस स्टैंड के महंत देशमुख ब्रहमचारी के अनुसार मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही भव्य फूल बंगला सजेगा। रात में जागरण सहित कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


फलाहार भी हुआ महंगा
महाशिवरात्रि पर व्रत रखने वालों को फलाहार करना भी काफी महंगा पड़ेगा। केला 30 रुपये दर्जन तो सेब 120 से 150 रुपया प्रति किलोग्राम है। सिगाड़े का आटा भी 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। पपीता व बेर भी शिवरात्रि के एक दिन पूर्व महंगा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांती मेले में उमड़ेगी कांवड़ियों की भीड़
नगर से सात किलोमीटर दूरी पर स्थित श्री शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन आज कांवड़ियों की कतार लगी दिखाई देगी। मंदिर के प्रांगण में भव्य मेला सज गया। ग्रामीण जनता की खरीददारी के लिए घर में प्रयोग आने वाले सामान की दुकानों के साथ छोटे-छोटे बच्चों के खेल तमाशों के झूले के साथ खान-पान की सामग्री की दुकानें सजी थी। मेला स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तैनात की है।



भगवान शिव की निकलेगी शोभायात्रा
मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में महाशिव रात्रि के मौके पर 17 फरवरी को सुबह दस बजे से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से सुबह दस बजे नगर विधायक मनीष असीजा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शोभायात्रा में एक दर्जन झांकियां शामिल होंगी। यह सदर बाजार, घंटाघर, बजरिया, गल्ला मंडी, लोहा मंडी चौराहा, चंद्रवार गेट एवं रामनगर होते हुए स्वर्गाश्रम पर पहुंचेगी।  मेला अध्यक्ष गुड्डू शर्मा, डा.डीआर वर्मा ने कहा कि समापन पर छप्पन भोग लगेगा एवं प्रसाद वितरित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed