फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The team involved in the candidate interview questions

साक्षात्कार टीम के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

Mon, 15 Feb 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 15 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The team involved in the candidate interview questions
स्वास्थ्य विभाग में संविदा के 11 पदों को भरने के लिए सोमवार को विकास भवन
विज्ञापन
में साक्षात्कार हुआ। अफसरों के सवालों पर आवेदक उलझते नजर आए। लैब अटेंडेंट बनने का ख्वाब रखने वाले युवा क्या करना होगा? यह तक नहीं बता सके।
सीडीओ सुजीत कुमार की अध्यक्षता में साक्षात्कार की शुरुआत सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे हुआ। साक्षात्कार कमेटी में सीएमओ डा. पुष्कर आनंद, एसीएमओ डा.एसकेएस राना, डा. महाराज सिंह और जिला अस्पताल के लैब प्रभारी डा. नवीन जैन शामिल थे। लैब अटेंडेंट पद के लिए साक्षात्कार को कई अधेड़ उम्र के आवेदक भी पहुंचे। ब्लड बैंक के लैब अटेंडेंट बनने को आए युवा क्या काम करना है? नहीं बता सके। साफ-सफाई के लिए क्या प्रयोग करेंगे? यह भी कुछ नहीं बता सके। स्टाफ नर्स भी चयन टीम के सवालों पर उलझती नजर आईं। हालांकि डा. नवीन जैन ने कई अभ्यर्थियों को जानकारी दी। कई युवा स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर मिलने वाली धनराशि से अधिक कमाने पहुंचे। अफसरों ने उन्हें कैरियर के हिसाब से क्षेत्र चयन की सलाह दी। साक्षात्कार का क्रम सोमवार अपराह्न तक चला। बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों के आने के कारण उन्हें विकास भवन के हॉल में बैठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed