{"_id":"111580da0ee0a5a845e56412536f9635","slug":"the-taliban-accused-of-rape-conviction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को दी तालिबानी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी को दी तालिबानी सजा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को क्षेत्रीय लोगों ने कोटला रोड से दबोच लिया। उसका मुंह काला कर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई और पिटाई कर जुलूस निकालते हुए थाना उत्तर ले गए। पुलिस ने बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल कराते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
घटनाक्रम शनिवार शाम का है। घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बालिका को आरोपी पंकज अपने घर ले गया था। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो बालिका ने शोरगुल कर दिया। इससे आसपास के लोग जमा हो गए। खुद को घिरता देख पंकज छत से कूद कर भाग निकला। दूसरे दिन रविवार सुबह बालिका के परिवारीजन और क्षेत्रीय लोगों को पंकज रामलीला मैदान स्थित एक बगीची में बैठा मिल गया। इससे उनका आक्रोश भड़क गया। उन्होंने उसे दबोच कर जमकर पिटाई की। मुंह काला कर दिया और गले में जूते-चप्पलों की माला डाल दी। जुलूस के रूप में उसे कोटला रोड, डाकखाना चौराहा, शिवाजी मार्ग, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए थाना उत्तर ले गए। पुलिस ने लोगों की इस हरकत पर डांट फटकार लगाई। पंकज को हवालात में बंद कर दिया। बालिका के परिवारीजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बालिका का मेडिकल कराया गया। कोतवाल उत्तर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
परिवारीजनों ने कानून हाथ में लिया
प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा ने कहा कि बालिका के परिवारीजनों ने शनिवार शाम को कोई सूचना नहीं दी थी। यदि वह फोन पर भी सूचना देेते तो रात को ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाती। पंकज के साथ जो बर्ताव किया है वह भी गलत है। क्षेत्रीय चौकी प्रभारी से भी जवाब मांगा जाएगा कि उनको इस तरह की घटना की जानकारी क्यों नहीं हो सकी।